बक्खाली

पश्चिम बंगाल का बक्खाली समुद्र तट देश का ऐसा तटीय इलाका है जहां पर्यटन बहुत आते है| बक्खाली के द्वीप में दो छोटे शहर हैं बक्खाली और फ्रेजरगंज। दोनों के बीच दूरी 7 किलोमीटर की है।ये दोनों शहर समुद्र तट रात में रोशनी से जगमगाता हुआ दिखाई देता है| इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। बक्खाली बीच पश्चिम बंगाल का दूसरा लोकप्रिय समुद्री स्थल है। यह कई डेल्टा द्वीपों में से एक पर स्थित है, जो दक्षिणी बंगालमें फैला है यह पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है| यह शांत और आकर्षक है। बक्खाली कोलकाता से केवल 132किलोमीटर पे स्थित है|
बक्खाली की सुंदरता इसकी तनहाई में निहित है। द्वीप पर सार्वजनिक परिवहन काफी सीमित है, लेकिन आप एक वैन रिक्शा किराए पर ले सकते हैं।वैन रिक्शा से हेनरी द्वीप या वॉच टॉवर जैसे कई पर्यटन स्थलों तक पहुंचा जा सकता है
हेनरी द्वीप में, कांकरू, पाम, सुंदरी और अन्य वृक्षों की उपस्थिति में बेहतर तरीके पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते है और वहा घूमने के लिए लोग देश विदेश से आते है| बक्खाली के पास घूमने के लिए पर्यटक स्थल भी है| यहाँ एक खूबसूरत समुद्र तट भी है जोबक्खली से फ्रेजरगंज तक फैला है| हेनरी द्वीप, कुछ किलोमीटर दूर अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है!
बक्खाली घूमने का सबसे अच्छा समय
जबकि ग्रीष्मकाल गर्म होता है और तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, इस बीच शहर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च का महीना आदर्श होता है |
बक्खाली के पर्यटन, दर्शनीय स्थल
- जम्बू स्वीप
- बक्खली बीच
- हेनरी द्वीप
- जब्बू
- फ्रेजरगंज विंड पार्क
कैसे पहुंचे बक्खाली
सड़क मार्ग द्वारा
राज्य राजमार्ग 34 और कोलकाता से राष्ट्रीय राजमार्ग 117 के माध्यम से सड़क मार्ग द्वारा बक्खाली पहुँचा जा सकता है तथा यह राजधानी से 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रेल मार्ग द्वारा
कोलकाता रेलवे टर्मिनस निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है।
हवाई मार्ग द्वारा
बक्खाली के सबसे लिए निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता का नेताजी सुभाषचन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो भारत के प्रमुख शहरों तथा विदेशी गंतव्यों से जुड़ा हुआ है।