किसी ने सच ही कहा है कि अगर जिन्दगी को अच्छे से समझना है तो अपना सामान बाधिये और घुमने निकल जाईये वैसे आपको बता दे कि हमारे पूर्वज आदिमानव घुमक्कड़ ही हुआ करते थे और वे खाने और जीने के लिए दुनिया की सैर किया करते है। फिर बाद मे जैसे - जैसे सभ्यता का विकास हुआ वैसे - वैसे इंसानो ने एक ही जगह रहना शुरू कर दिया। लेकिन आज समय बदल गया है अब इंसान रहना तो एक ही जगह चाहता है लेकिन घूमना पूरी दुनिया चाहता है। आज घूमना और घूमाना एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बन गया है। भारत दुनिया के सबसे पुराने देशो मे से एक है, जो आकर्षक और आकर्षक ऐतिहासिक स्थलों और चुनौतीपूर्ण और रहस्यमय कहानियों से भरा है, जो भारतीय शहरों , क्षेत्रों और यहां तक कि इमारतों की नींव में रखे गए थे। भारत वास्तुकला और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विरोधाभासों का देश है। यह ताजमहल दुनिया के सातवे आश्चर्य मे से एक है ,ताजमहल की खूबसूरती को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते है |और अगर आप भारत में रह कर भी अब तक ताजमहल नही देख पाए हैं तो अब और देर ना करिए। जितनी जल्दी हो सके जाएं और देखकर आएं इस ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती को जिसने दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना कर रखा हुआ है। आइये जानते है उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल के बारे मे। जो गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियो से घिरा है |
आगरा
ताजमहल आगरा में स्थित है जो दुनियां के सात अजूबों में शामिल है | इसे शाहजहाँ ने अपनी पत्नी बेगम मुमताज की याद में बनाया था | ताजमहल के अलावा सिकंदरा का किला, मिर्जा गायस , बेग का मकबरा इत्माद-उद-दुल्लाह, राधा स्वामी समाधि, आगरा का लाल किला, चौसठ खम्बा फतेहपुर सीकरी, सूर सरोवर, , पंच महल आदि यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थल है।
वाराणसी
गंगा नदी के किनारे बसा यह एक पवित्र तीर्थ स्थान है काशी विश्वनाथ मंदिर है जो भगबान शिव के १२ ज्योतिर्लिंगो मे से एक है | इसके अलावा वाराणसी मे घाट , अशोक स्तम्भ , सारनाथ , दुर्गा मंदिर , हनुमान मंदिर आदि देखने लायक है|
लखनऊ
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है जो गोमती नदी के किनारे है | लखनऊ अपनी मुग़ल शासको नबाबी तहजीब और स्वादिष्ट खान पान जैसे छोटा इमामबाडा , बड़ा इमामबाडा , रेजीडेंसी , रूमी दरवाजा , अम्बेडकर पार्क और लखनऊ जू यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल है
इलाहाबाद
इलाहाबाद शहर तीन नदियों , गंगा यमुना और सरस्वती के संगम पर स्थित है |यही सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है | अतः यह त्रिवेणी संगम कहलाता है | यह हिन्दू मुस्लिम , जैन और ईसाई कि मिश्रित संस्कृति का शहर है | इलाहाबाद के धार्मिक स्थल अक्षयवट , हनुमान जी का मंदिर ,मनकामेश्वर मंदिर इलाहाबाद , नागवासुकि मंदिर इलाहाबाद , बलदेव जी मंदिर , शिव कुटी ,भारद्वाज आश्रम इलाहाबाद आदि |
कानपुर
उत्तरप्रदेश का एक प्रमुख औधोगिक नगर लखनऊ से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है | कानपुर का क्षेत्रफल २६० वर्ग किमी से अधिक है यह १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख स्थलों में से एक है | अब यह विमानन ऊन और चमड़ा उद्योग कपास आटा और वनस्पति तेल मीलों चीनी रिफाईनरीयों और रासायनिक कार्यो के लिए प्रसिद्ध हुआ है | इसकी फसलो में गेहूं , चावल , चना और ज्वार शामिल है |
मथुरा
यह कृष्ण नगरी के नाम से विख्यात है मथुरा मे कई धार्मिक स्थान है जैसे कृष्ण जन्मभूमि मंदिर , द्वारकाधीश मंदिर , बिरला मंदिर , विश्राम घाट , पागल बाबा का मंदिर , कंस किला , कुसुम सरोवर आदि
अयोध्या
एक अति प्राचीन धार्मिक शहर है सरयू नदी तट पर बसा इसे कौशल देश भी कहते है | अयोध्या शहर भगबान राम के जन्मस्थान उद्धत है |इसकी गणना प्राचीन भारत सप्तपुरियों (प्रथम) पर की गई है | वर्तमान मंदिरों में सीतारसोई और हनुमानगढ़ मुख्य है | स्कन्दपुराण के अनुसार नगरी सुदर्शन चक्र पर बसी है | दर्शनीय स्थल प्रमुख्य लक्ष्मणघाट , स्वर्गद्वार घाट , अहिल्याबाई घाट ,कनक भवन ,दर्शनेश्वर आसपास के तीर्थ दशरथ तीर्थ , दशरथ तीर्थ ,छपैया , नंदिग्राम ,सोनखर , सूर्य कुंड , गुप्तारघाट , जनौरा आदि है |
अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कारण प्रसिद्ध हुआ है अलीगढ़ उद्योग में ताले , कैंचियाँ , छुरियाँ ,सरोते आदि बनाने एक बड़ा डेयरी फार्म है जहां पर मक्खन और पनीर बनाया जाता है आदि कारखाने है घोड़े पालने के लिए नगर प्रसिद्ध है अलीगढ़ में घूमने लायक बाजार खूबसूरत स्थान भी है अलीगढ़ किला जैसे बौनासौर किला या रामगढ़ किला भी कहा जाता है| दर्शनीय स्थल है _ मंगलायतन मंदिर , नोदेवा मंदिर , शेखा झील , अलीगढ मुस्लिम युनिवर्सिटी |
गाज़ियाबाद
गाजियाबाद पश्चिम भाग मे स्थित जो ‘ गेटवे टू यूपी , के नाम से जाना जाता है | नई दिल्ली से पूर्व मे १९ किलोमीटर पूर्व मे १७४० में स्थापित हुआ ‘ग्रैंड ट्रक रोड, पर है | इस शहर कि शुरुआत दादरी से होती है | शहर में कोयला से सम्बंधित थर्मल पावर प्लांट , एक गैस संयत्र , और सीमेंट का उत्पादन की दो बड़ी फैक्ट्रीयां है | अर्थव्यवस्था में अनाज गन्ना और तिलहन इत्यादी है | गाजियाबाद के शहर दादरी , दसना , मोहन नगर , मोदी नगर , स्वर्ण जयंती पार्क भी है |
गोरखपुर
गोरखपुर राज्य के पूर्वी भाग मे नेपाल के साथ सीमा के पास एक नगर है | इस जिले का नाम एक प्रसिद्ध तपस्वी और गोरखनाथ के नाम पर था | गोरखपुर मे लकड़ी और चीनी के व्यापार की प्रमुख मण्डी है। यहाँ पर रौयेंदार तौलिए तथा क्रैप, सूत और ऊन के मिले हुए धुस्से तथा चीनी बहुत बनाई जाती है। टेक्सटाइल ,हैण्डलूम , हस्तशिल्प, टेराकोटा और पाटरी का कार्य करते है |
बरेली
बरेली मंदिरों का शहर है – उनमे से कुछ ख़ास है : हरी मंदिर , इस्कॉन मंदिर , श्री दाऊजी का मंदिर , श्री बांके बिहारी , लक्ष्मी नारायण मंदिर और पशुपति नाथ मंदिर है | कुछ दरगाहे आला हजरत इमाम अहमद रजा खान , दरगाह हजरत शाह शराफत मियां कई गुरद्वारे जिनमे महत्वपूर्ण बड़ा गुरुद्वारा और गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर साहिब | यहाँ लकड़ी का फर्नीचर बनाने के लिए , दियासलाई , लकड़ी से तारपीन का तेल निकलने के कारखाने , सूती कपडे कि मिले तथा गन्धा विरोजा तैयार करने के कारखाने भी है |