अगर आप एडवेंचर का शौक रखते है तो जाएये भारत की इन जगहों पर

मनाली
हिमाचल की वादियों में बसा मनाली जो एक पॉप्युलर स्थानों में से एक है और जहाँ हर कोई एक बार तो जाना अवश्य चाहेगा मनाली जहां मौसम कोई भी हो हर समय मौसम मजेदार रहता है और लोग भारी में संख्या यहाँ अपनी छुट्टियाँ बिताने आते है यहाँ आप ट्रैकिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग सब कुछ कर सकते है यहाँ घुमने के लिए आसपास में बहुत सारी छोटी-छोटी जगह मिल जायेगी
मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र स्तर से 1950 मीटर की ऊंचाई पर है। यह यात्रियों की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर्यटक सबसे ज्यादा आते है। मनाली कुल्लु जिले का एक भाग है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 पर है। मनाली यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।
लद्दाख
लद्दाख साहसिक से भरपूर है लद्दाख। जिसके बारे मे पता लगाने के लिए भारी संख्या मे यहाँ घुमने के लिए विदेशों से भी सैलानियों की भीड़ जमी रहती है। लद्दाख का हर एक नया नजारा हर समय इतना लुभावना और खूबसूरत रहता है जिसे देखने के लिए यहां लोग अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में बाइक से आने का भी लोग प्लान करते है।
यहाँ आप कैमल राइडिंग वाइल्ड वाटर राफ्टिंग जीप सफारी आइस हॉकी और माउंटेयनरिंग जैसे एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का मजा ले सकते है|
लोगो को यहाँ का सौन्दर्य चकित कर देने वाला है और इतनी सारी विविधता अपने आचल मे समेटे हुये है लद्दाख। विदेशी सैलानियों की सूची की पसंदीदा जगहों में सबसे ऊपर है लद्दाख लेकिन भला हो बॉलीवुड का जिसने कुछ फिल्मों की शूटिंग यहां करके इसे और लोकप्रिय बना दिया है।
राजस्थान
अगर आप घुमने के बेहद शौकीन है तो आज ही अपनी लिस्ट मे एडवेंचर भरपूर राजस्थान को भी करें शामिल। जी हां यहां आकर आप कैमल राइडिंग से लेकर जीप सफारी और हॉट एयर बैलून राइडिंग का भी मजा ले सकते है| आप यहाँ का रजिस्थानी पोशाक को एक बार ट्राई जरुर करे और वहा का रजिस्थानी भोजन को चखना मत भूलियेगा जिसका स्वाद आपको यहाँ का दीवाना बना देगा और आप बार बार यहाँ आना चाहेगे| यहाँ आपको राइडिंग के दौरान राजस्थान में अद्भुत किलो और चट्टानों और विविध वनस्पति भी देखने को मिल जायेगे।
अंडमान आईलैंड
खूबसूरत साफ-सुथरे बीच और उसमें स्कूबा डाइविंग। एडवेंचर पसंद लोगों के फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल है। अगर आप छुट्टियों में किसी ऐसी जगह जाने की सोच रहे हैं जहां हरियाली पानी और शांत वातावरण हो तो निकल जाएये अंडमान और निकोबार|
यहां आप सुबह समुद्र तट के चारों ओर घूमने के लिए जा सकते है और पढ़ने के लिए एक किताब भी ले जा सकते हैं।
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा के लिए सर्वश्रेष्ठ समय अक्टूबर से मई के बीच का होता है और इस समय अंडमान में वार्षिक पर्यटन महोत्सव का भी समय होता है। इस समय तैराकियों के लिए बहुत अच्छा होता है। यहाँ पर राधानगर समुद्र तट हैरॉस और स्मिथ द्वीप हैमहात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क हैनील समुंद्र तट और मरीना पार्कध्वनि और प्रकाश शो - सेलुलर जेल भी है
गुलमर्ग
गुलमर्ग एक खूबसूरत जगहों में से एक है जिसे कश्मीर घाटी में देखा जा सकता है गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है अगर आप भी बर्फ पर फिसलने का शौक और रखते हैं तो गुलमर्ग सबसे बढ़िया और मजेदार जगह है। आप यहाँ एडवेंचर का कोर्स कर सकते हैं। हर साल यहाँ पर स्किएंग का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही एक्सपर्ट की देखरेख में हेली स्कीइंग एडवेंचर को भी एन्जॉय कर सकते हैं। जिसमें हेलीकॉप्टर से जंप करना होता है। बहुत ही मजेदार होता है और रोमांचक भी होता है
गुलमर्ग का 'सैरगाह' दुनिया के सबसे ऊँचे गॉल्फ़ मैदान के लिए प्रसिद्ध है यह पहले “गौरीमर्ग” के नाम से जाना जाता था जो भगवान शिव की पत्नी "गौरी" का नाम है। साथ ही यहाँ टेनिस लगभग 2600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित गुलमर्ग से समूची कश्मीर घाटी और नंगा पर्वत का नयनाभिराम दृश्य दिखाई देता है।
तो फिर सोचना क्या आप भी आज और अभी इन भारत की सबसे बढ़िया ओर अच्छी जगहों पर जाकर अपना समय कुछ दिन वहा रहे ओर वहा के सोंदर्य बढ़िया नजारे देखने के लिए जाए और अगर आपने अभी तक इन एडवेंचर्स को ट्राय नहीं किया है या करना चाहते हैं तो इन डेस्टिनेशन को करें अपनी लिस्ट में शामिल। करे और शांत वातावरण का मजा ले।
- 1
अगर आप एडवेंचर का शौक रखते है तो जाएये भारत की इन जगहों पर
- 2
यमुनोत्री चार धाम यात्रा: परिवार के सभी सदस्यों को लेकर निकले पूरी श्रध्दा के साथ यमुनोत्री की यात्रा के लिए ...
- 3
2019 में भारत के परम्परागत त्योहार दशहरा,करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा 2019, जानें बिलकुल करेक्ट समय
- 4
भारत की सबसे रोमांटिक जगहें: जाये इस करवा चौथ अपने पार्टनर के साथ ...
- 5
Things To Do in Manali: जाने क्या क्या कर सकते है मनाली में ...
- 6
non veg dhaba 22
- 7
पश्चिम बंगाल टूरिस्म: आप भी बनाए अपने परिवार के साथ , पश्चिम बंगाल के आसनसोल का और देखे वहा का सबसे अनोखा रहन सहन और संस्कृति..
- 8
यमुनोत्री चार धाम यात्रा: परिवार के सभी सदस्यों को लेकर निकले पूरी श्रध्दा के साथ यमुनोत्री की यात्रा के लिए ...
- 9
करवा चौथ व्रत की कथा : यहाँ देखे और डाउनलोड करे ..
- 10
नवरात्रि में करें मां के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन
- 11
करवा चौथ व्रत की विधि- महत्वपूर्ण कथा, पूजन के समय का मंत्र, महत्व जानें विधिपूर्वक ..
- 12
नवरात्रि 2019 स्पेशल - पूजा और कलश स्थापना करने की विधि, और पूजा के समय मन्त्र के बारे यहाँ जाने ..
- 13
नवरात्रि उपवास के स्वादिष्ट व्यंजन विधि और क्या खाएं क्या न खाए
- 14
संस्कृति और विरासत का गवाह आगरा का ताजमहल : जानते है ताजमहल के बारे मे कुछ अनोखे तत्थ्य ..
- 15
Karwa Chauth 2020: जानें, कब है करवाचौथ, कैसे करे पति के लम्बी उम्र की कामना
- 16
भारत के आसपास की जगह जहाँ आप बहुत ही कम खर्च में विदेश जाने का अपना घुमने का सपना कर सकते है पूरा
- 17
मिनी शिमला: ठंडे मौसम का मजा लेना है तो आइये भारत के सबसे परफेक्ट स्थान जो है मिनी शिमला या शिवपुरी ..
- 18
भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें