दिसपुर

दिसपुर असम की खूबसूरत राजधानी है| जो मनोरम दृश्यों, अनूठी परंपराओं और समृद्ध आदिवासी संस्कृति से भरा है। दिसपुर एक चाय नीलामी बाजार के रूप मे प्रसिद्ध है और वनस्पतियो और जीवो में समर्ध और पूरे बर्ष सुन्दर मौसम के साथ सजी एक आदर्श छुट्टी के लिए दिसपुर जाएँ| दिसपुर से पहले, शिलांग असम की राजधानी थी। दिसपुर में और उसके आसपास कई मनोरंजक स्थान है| बसिष्ठ नामक आश्रम आने के लिए अच्छे स्थानों में से एक है| आश्रम के पास झरना और एक ट्रेकिंग ट्रेल है| आश्रम के आसपास कुछ मंदिरों के दर्शन कर सकते है| शंकरदेव कलाक्षेत्र एक अन्य आकर्षक सांस्कृतिक संग्रहालय है| एक अन्य आकर्षण है गरभंगा अभ्यारण्य जो कि पास क शहर है और हाथियो की झलक पाने के लिए अच्छी जगह है|
दिसपुर के निवासियों में आर्यन, तिब्बती और बर्मन मूल के लोग वे अपनी संस्कृति और विरासत में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। बिहू जैसे त्यौहार यहाँ बड़ी भव्यता के साथ मनाते है। शिल्पग्राम के मुख्य आकर्षण इसके हैंडलूम कालीन, जातीय आभूषण, रेशम की साड़ी, धातु और कई अन्य हस्तकलाएँ है| दिसपुर मे गर्भगृह रिजर्व कुछ कई हाथियो का घर है| 65 से अधिक परिवार गरभंगा रिजर्व फॉरेस्ट के गांवों में रहते हैं जिनकी कमाई का मुख्य स्रोत दैनिक मजदूरी, मुर्गी पालन और खेती है।क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र दिसपुर के खानापारा क्षेत्र में स्थित है। संग्रहालय के कुछ प्रमुख आकर्षण है, डायनासोर, मैजिक टैप, क्लिफ लिफ्टकोलमाइन, फन मिरर, मिरर भूलभुलैया, आदि| जटिया एक प्राचीन बस्ती है जो असम की राजधानी के करीब स्थित है।दिसपुर गणेशगुरी, बेलटोला और पंजाबीरी जैसे कुछ प्रसिद्ध खरीदारी स्थानों और बाजारों का भी घर है।
दिसपुर मे होटल
- अंबरीश होटल
- वीआईपी इंटरनेशनल होटल
- नक्षत्र होटल
दिसपुर क्यों जाए
वनस्पति उद्यान, कामाख्या मंदिर, भुवनेश्वरी मंदिर , उमानंद मंदिर , बशिष्ठ आश्रम, श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र
दिसपुर घूमने का सबसे अच्छा समय
दिसपुर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक है जब मानसून समाप्त होता है और सर्दियों की शुरुआत होती है।
दिसपुर के पर्यटन, दर्शनीय स्थल
- गुवाहाटी
- कामाख्या मंदिर
- भुवनेश्वरी मंदिर
- उमानंद मंदिर
- बशिष्ठ आश्रम
- श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र
- असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान और असम राज्य संग्रहालय
कैसे पहुंचे दिसपुर
सड़क मार्ग द्वारा
दिसपुर से गुवाहाटी के लिए कई बस सेवाएं उपलब्ध है | असम के सभी प्रमुख शहर NH 31 , 37 , 40 और 52 द्वारा जुड़े है | कम दूरी की यात्रा के लिए परिवहन बसे , निजी बसे और ऑटो रिक्शा भी सस्ती दरो पर उपलब्ध है |
रेल मार्ग द्वारा
निकटतम रेल प्रमुख गुवाहाटी मे है| एक्सप्रेस ट्रेन गुवाहाटी से भारत के सभी प्रमुख मेट्रो शहरो के लिए उपलब्ध है | गुवाहाटी से भारत के हर प्रमुख शहरो और मेट्रो शहरो के लिए हर रोज चलने वाली सभी प्रमुख ट्रेने है|
हवाई मार्ग द्वारा
निकटतम हवाई अड्डा गुवाहाटी मे जो दिसपुर से 10 किमी दूर है | दिसपुर का निकटतम हवाई अड्डा गुवाहाटी मे लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो 32.7 किमी दूर है और ड्राइविंग समय 41 मिनट है |